दलित महिला से गैंगरेप कर आरोपियों ने वीडियो किया वायरल

CRIME UP Special News

बदायूं (जनमत):- बदायूं एक बार फिर शर्मसार, गैंगरेप जैसी जघन्य वारदात का मामला सामने आया.  आरोपी वीडियो में बारी बारी से रेप की जघन्य घटना को अंजाम देते दिख रहे है.हालाँकि मामले का संज्ञान लेकर पुलिस  दलित महिला से गैंगरेप मामले में मुकदमा दर्ज कर सभी छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही कर रही है.

वहीँ महिला के साथ गैंगरेप करने की वारदात का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। वारदात में शामिल 6 युवक पुलिस में देर रात गिरफ्तार कर लिए है। जानकारी के मुताबिक 5 लड़को ने एक 30 वर्षीय महिला के साथ खेत मे बलात्कार किया और उस समय लड़के इसका वीडियो भी बनाते रहे। शायद इसी के चलते महिला ने किसी से कोई शिकायत नहीं की। लेकिन कल शाम यकायक ये वीडियो सभी के मोबाइल में पहुंच गया। गैंगरेप में शामिल इन्ही 5 लड़कों के दोस्त ने ये वीडियो लीक कर दिया और घटना का पर्दाफाश हो गया। 5 लड़को में 2 नाबालिग हैं। वीडियो वायरल होने के बाद ही मामला सामने आया और पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए वीडियो में दिख रहे सभी आरोपीओ को  गिरफ्तार कर लिया है। एक लड़का जो वीडियो में नहीं दिख रहा है जिसने वीडियो वायरल किया उसको भी आईटी एक्ट की धारा में नामजद किया गया है। देर रात घटना की एफआईआर भी दर्ज कर ली गयी है। वीडियो तकरीबन 4 महीने पुराना बताया जा रहा है।इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना की एफआईआर दर्ज कर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया हैऔर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

pOSTED bY:- ANKUSH PAL

REPORTED BY YOGESH GUPTA.