अखिलेश और जयंत इगलास रैली में करेंगे शक्ति प्रदर्शन

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में 23 दिसंबर को तहसील इगलास विधानसभा क्षेत्र  में सपा और रालोद की साझा जनसभा होगी। तो यूपी सहित पश्चिमी यूपी की सियासत में उस दिन एक बड़ा भूचाल आएगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी मंच पर होंगे।

टिकटों के दावेदार अपनी ताकत दिखाएंगे। आयोजन की तैयारियों में नेता जुटे हुए हैं। सपा-रालोद की जनसभा में आगरा से भी बड़ी संख्या में दोनों दलों के कार्यकर्ता जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अपने पिता चौधरी अजीत सिंह की मौत के बाद पहली बार राष्ट्रीय लोक दल की बागडोर संभाल रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जयंत चौधरी के द्वारा संयुक्त रुप से मेरठ के बाद एक ओर बड़ी रैली अलीगढ़ में करने जा रहे है।

आगरा में रविवार को सपा एमएलसी एवं रैली के प्रभारी संजय लाठर ने रैली की तैयारियों की समीक्षा की। पदाधिकारियों और टिकट के तलबगारों को लक्ष्य सौंपा गया। आगरा के सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय दो नेता सोमवार शाम को आगरा आकर रैली की तैयारियों को परखेंगे। सपा की तरफ से 6 विधानसभा सीटों पर 60 दावेदार हैं। जिन्हें क्षमता के मुताबिक शक्ति प्रदर्शन का लक्ष्य दिया है। रालोद का 3 सीटों पर दावा है। आगरा से लगभग 25 हजार लोगों को रैली में जुटाने की कोशिश होगी।

सपा की बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र से भीड़ जुटाने का लक्ष्य बैठक में तय हुआ है। शहर में दक्षिण, उत्तर और छावनी की जिम्मेदारी शहर कमेटी संभालेगी। खेरागढ़, फतेहपुर सीकरी और ग्रामीण विधानसभा से रालोद भीड़ जुटाएगी। जबकि फतेहाबाद, एत्मादपुर और बाह विधानसभा की जिम्मेदारी सपा जिला इकाई को सौंपी गई है।

Posted By:- Amitabh Chaubey