सीटीईटी की परीक्षा में दो मुन्ना भाई हुए गिरफ्तार

CRIME UP Special News

अयोध्या(जनमत):- सीटीईटी की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते दो मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आईडी चेक करते समय फ्लाइंग स्कायड ने इन्हें गिरफ्तार किया है।वही मामले मे कोतवाली नगर में मुकदमा भी पंजीकृत हुआ है। थाना कैंट स्थित सहादतगंज कोतवाली में सीटीईटी की परीक्षा के दौरान उपस्थिति पंजिका में फजीवाड़ा करके कृष्णकांत विश्वकर्मा की जगह चन्द्रशेखर पाण्डेय परीक्षा दे रहे थे।

दोनो अम्बेडकर नगर जनपद के रहने वाले है। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार किया है।वहीं थाना महराजगंज के भगवान बक्स सिंह इंटर कालेज पूरा बाजार में भी इस तरह के मामले के प्रकाश में आने की जानकारी मिल रही है।अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बृजेश नाम के सल्वर को गिरफ्तार किया गया है जो महेश संभल की जगह परीक्षा दे रहा था।