विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को लगा झटका

Exclusive News UP Special News

लखनऊ (जनमत):- उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियां कमर कसती जा रही हैं। लेकिन बहुजन समाज पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक संकट सामने आ रहा है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। इसी क्रम में महराजगंज के 317 सिसवा विधानसभा के सिसवा स्टेट राघवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ अंकित सिंह ने अपने सहयोगी साथियों सहित बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है| जिस कि सूचना जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी जनपद महराजगंज को भी दे दिया है| इन के इस्तीफा से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है|

बसपा के टिकट पर लड़ चुके चुनाव

आप को बता दे कि राघवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ अंकित सिंह  पार्टी से वर्ष 2017 में 317 विधान सभा क्षेत्र-सिसवा से विधान सभा सदस्य हेतु चुनाव लड़ चुके है। राघवेन्द्र प्रताप सिंह कि छवि एक ईमानदार व लोकप्रिय राजनेता की रही है। ये अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey