पंजाब के नए सीएम के रूप में भगवंत मान ने ली “शपथ”..

UP Special News

राजनीती (जनमत) :- पंजाब की राजनीती में  अपना लोहा मनवाने वाली आप के भगवंत मान ने पंजाब के नए सीएम के तौर पर शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। भगवंत मान और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल मंच पर पहुंच चुके हैं। उनके साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भगवंत मान को बधाई दी है। सिसोदिया ने कहा कि ईमानदार राजनीति और लोगों की तरक्की के लिए काम करने वाली सरकार देने का सपना लेकर अरविंद केजरीवाल ने 10 साल पहले आम आदमी पार्टी की नींव रखी थी।

आज पंजाब में भी वही सपना सच हो रहा है। भगवंत मान पंजाब के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले प्रकाश सिंह बादल सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे।  पंजाबी गायक गुरदास मान भी भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी के 92 सीटें जीतने पर कहा कि यह अभी शुरुआत है। आप की विचारधारा खास है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें समृद्ध पंजाब बनाने की हिम्मत दे।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…