भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बड़ी “कार्रवाई”… 

UP Special News

बलरामपुर  (जनमत) :- यूपी के बलरामपुर उतरौला विधानसभा 293 में जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जमील अहमद के आदेशानुसार। आज दिनांक 14/3/2021 को जिला उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नदीम काजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,।कई मंडलों के कार्यकारिणी को भंग किया गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अभी कुछ दिनों पहले सम्पन्न हुई हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत हासिल हुई। चुनावों में कार्यकर्ताओं का योगदान अहम रहा। सम्पन्न हुईआ चुनावों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर अक्सर आरोप लगता रहा है कि चुनाव में सहयोग नहीं करते हैं। जिसको देखते हुए जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जमील अहमद के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई हुई.

उतरौला विधानसभा 293 के उतरौला देहात गैड़ास बुजुर्ग मंडलों के कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया। जिसमें चुनाव में सहयोग न करने पर तथा पार्टी की रुप रेखा के अनुसार अन्य पार्टियों में सम्मिलित पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष जमील अहमद के निर्देश पर उतरौला देहात मंडल में कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष के रूप में सबाब हैदर उर्फ राजू को नियुक्त किया जाता है।गैड़ास बुजुर्ग मंडल के कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष के बारे में जल्द ही घोषणा की जायेगी। नई कार्यकारिणी का गठन भी जल्द कर दिया जायेगा। जबतक कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष दायत्व का निर्वहन करेंगे।

REPORT- GULAM NABI…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…