भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह ने मैनपुरी से किया नामांकन

UP Special News

मैनपुरी (जनमत):- भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी व उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने मैनपुरी लोकसभा से नामांकन किया। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह 12-00 बजे के लगभग निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद ठाकुर जयवीर सिंह मीडिया से रूबरू हुए जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने मोदी सरकार की वाह वाही करते हुए उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटों पर विजय पताका लहराने की बात कही। वही मीडिया के किसानो, नौजवानों, और रोजगार के बारे में सवाल पूछने पर बचते हुए नजर आए। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि जब सपा की सरकार थी तो प्रदेश में जंगल राज कायम था। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से गुंडा और माफिया दिखाई नहीं दे रहे हैं भयमुक्त समाज की स्थापना हुई हैं।

Report by – Gaurav Pandey

Published by – Manoj Kumar