पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल: हीरालाल यादव

UP Special News राजनीति

अम्बेडकर नगर (जनमत):-  पूरे प्रदेश में अराजकता  का माहौल व्याप्त है लूट हत्या  बलात्कार की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। उक्त बातें विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव ने आलापुर विधानसभा क्षेत्र के रामनगर व जहांगीरगंज मे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा के उपचुनाव में शासन -प्रशासन द्वारा सत्ता के बल पर चुनाव में जमकर धांधली करवाई है वही बिहार विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र का गला घोटा गया है जिसका जवाब समय आने पर जनता देगी ।

एमएलसी ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी व महंगाई बढ़ती जा रही है लूट हत्या व बलात्कार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है जिसको रोक पाने में भाजपा सरकार विफल साबित हो रही है प्रदेश में सपा के बढ़ते जनाधार को देखकर विपक्षी दलों के नेता घबरा गए हैं ।उन्होंने कहा कि  पंचायत चुनाव के साथ-साथ 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं जिससे 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके। एमएलसी हीरालाल यादव ने जहांगीरगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदप्रकाश यादव की माता के निधन आनंद यादव फौजी के पिता के निधन शिक्षक सुरेंद्र उपाध्याय की माता के निधन व अशरफाबाद के प्रधान मिठाई लाल के निधन पर उनके घर पहुंच कर परिजनों को ढाढस बनाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामनगर बलिराम राधेश्याम यादव मनोज यादव संदीप यादव बिट्टू मोहम्मद आसिफ हेमंत यादवप्रधान संघ के अध्यक्ष घनश्याम यादव आदि लोग मौजूद थे।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Pankaj Tripathi