सीएए और एनआरसी भाजपा सरकार की सोची समझी साज़िश - सुनील सिंह

सीएए और एनआरसी भाजपा सरकार की सोची समझी साज़िश – सुनील सिंह

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- सीएए और एनआरसी  भाजपा सरकार की सोची समझी साज़िश का नतीजा है। इसके नाम पर सरकार ने जनहित के मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी,किसानो की दुर्दशा और देश की गिरती अर्थव्यवस्था के मुद्दे को भटकाने का प्रयास किया है। यह बातें लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने जनमत संवाददाता से ख़ास बातचीत में कही है।

सुनील सिंह का कहना है कि जब – जब देश में जनहित से जुड़े असल मुद्दे परवान चढ़ते है तभी ऐसी कोई घटना हो जाती है कि देश की जनता का ध्यान उस पर चला जाता है। पुलवामा हमला, सीएए और एनआरसी इसी का नतीजा है। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने सीधे – सीधे सपा और भाजपा पर देश को बांटने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा कि ऐसे ही हथकंडो से दोनों ही पार्टिया अपनी राजनीतिक रोटियां सेकती चली आ रही है।

इनका आरोप है कि लखनऊ समेत पूरे देश में जो हालात है वह अचानक नहीं हुए बल्कि कराये गए है। विरोध के नाम पर लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में हुई तोड़फोड़, आगजनी और पथराव सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की असफलता का अंजाम है। इसके अलावा भी सुनील सिंह ने कई अन्य बातों का जिक्र किया है।

Posted By:- Amitabh Chaubey