नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर भाजपा बचाव की मुद्रा में…

UP Special News

सिद्धार्थनगर(जनमत):- नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर जहां पूरे देश मे विरोध प्रदर्शन और हिंसा हो  रही है तो वहीं अब भाजपा इस एक्ट को लेकर बचाव की मुद्रा में आ गई है । इसी कड़ी में आज प्रदेश सरकार के श्रम सेवा नियोजन मंत्री और जिले के  प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मोर्या ने सिद्धार्थनगर जिले में प्रेसवार्ता  कर मीडिया के माध्यम से लोगों तक सही जानकारी पहुचाने की अपील किया।

ताकि लोगों के बीच मे इस बिल को लेकर भर्म की स्थिति दूर करने की कोशिश किया। इस  मौके पर मीडिया के सवालो को जवाब देते हुवे मंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश में जो हिंसा हो रही है इसके लिए कांग्रेस सहित सारी विपक्षी पार्टियों जिम्मेदार है इस एक्ट से मुस्लिम समुदाय को डरने की जरूरत नही है इस देश का मुसलमान देश मे ही रहेगा। वही npr के सवाल पर कहा कि यह जनगणना  का मामला है इसे कांग्रेस सरकार द्वारा लया गया था। भाजपा शासित राज्यों में हो रही हिंसा से सवाल पर उन्होंने कहा कि हिंसा विपक्ष के लोग करवा रहे है।

वहीं भाजपा स्थानिये सांसद जगदम्बिका पाल ने लखनऊ में प्रियंका गांधी द्वारा पुलिस अधिकारी पर लगाये गये आरोप पर कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से निराशा प्रदर्षित कर रही है। प्रियंका गांधी सिर्फ खबरों में बनी रहने के लिए ऐसी हरकत कर रही। यहां तक उनके साथ नेता लोग ही उनकी पार्टी का साथ छोड़ कर जा रहे है। पाल ने कहा कि प्रियंका ने जो कल हरकत किया है वह निंदनीय है