कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहुँची बलरामपुर

UP Special News राजनीति

बलरामपुर (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत बुधवार को नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए बलरामपुर चीनी मिल गेट पर जाकर खत्म हुई। नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई पूर्वमंत्री एवम कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने की । यह यात्रा श्रावस्ती से होते हुए बलरामपुर पहुँची । सैखुया बाईपास पर पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू,जिलाध्यक्ष अनुज सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।

सेखुया बाईपास से चलकर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नगर के वीर विनय चौराहे पर पहुँची जहाँ पर कांग्रेस नेताओं ने शहीद वीर विनय कायस्ता की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाकर अपनी श्राद्ध जली अर्पित की । यात्रा अंबेडकर तिराहे, मेजर चौराहा, चौक बाजार, भगवतीगंज होते हुए बलरामपुर चीनी मिल पहुँचकर जन सभा में प्रवर्तित हो गया। इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथो में तख्ती और पोस्टर उठा रखे थे | जिसमें नफरत छोड़ो भारत जोड़ो जैसे तमाम स्लोगन लिखे थे।

भारत जोड़ो यात्रा में महिलाएँ , बुजुर्ग, नवजवान मौजूद थे जो कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारे लगा रहे थे। प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि यूपी व हिंदुस्तान में झूठ का बोलबाला है। हमको आपको मजबूर कर दिया गया है कि जो वो झूठ बोले उसे हम सच मान ले। उन्होंने ये भी कहा कि हम लोगो को गुलामी की राह पर ले जाने की तैयारी भाजपा कर रही है। भारत मे ईस्ट इंडिया कंपनी लाने की तैयारी में बीजेपी जुटी हुई है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के विरोध व किसानों के समर्थन में ये यात्रा निकाली जा रही है।

Reported By:- Gulam Navi

Published By :- Vishal Mishra