बाप को हराया अब बेटे की बारी – विनोद सोनकर

UP Special News

कौशाम्बी (जनमत):- कौशाम्बी लोकसभा 50 (सु) सीट का सियासी संग्राम शुक्रवार की शाम से गरमा गया है। बीजेपी उम्मीदवार व सांसद विनोद सोनकर उत्साह से लबरेज है। उम्मीदवार घोषित होने के बाद विनोद सोनकर जिला मुख्यालय मंझनपुर जुलूस के साथ पहुचे। इस दौरान विनोद सोनकर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहाकि अब से पहले विपक्षी उम्मीदवार के पिता को हराया है अब वह बेटे को हराएगे। कार्यकर्ताओ के उत्साह की तरफ इशारा करते हुए उन्होने अपनी जीत का दावा 3 लाख से अधिक वोट हासिल कर करने का किया।

बतादें कि भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद विनोद सोनकर को तीसरी बार टिकट देकर भरोसा जताया है। टिकट हासिल कर बतौर प्रत्याशी विनोद सोनकर भारी भरकम काफिले के साथ शुक्रवार की शाम मुख्यालय मंझनपुर की सड़क पर निकले। नगर भ्रमण के दौरान पार्टी उम्मीदवार के साथ लोगों का हुजूम दिखा।

पार्टी के जिला ध्यक्ष, जिप अध्यक्ष समेत पूर्व विधायक जुलूस मे शामिल हुए। पार्टी दफ्तर में सांसद प्रत्याशी विनोद सोनकर ने बताया कि पार्टी ने उन्हे टिकट देकर तीसरी बार भरोसा जताया है, उसे कायम रखना उनका प्राथमिकता है। वह कार्यकर्ताओ के उत्साह के बदौलत 3 लाख से अधिक वोट हासिल कर जीत का इतिहास रचने जा रहे है। सपा के उम्मीदवार पुष्पेंद्र सिंह के सवाल पर बीजेपी प्रत्याशी ने कहा अभी वह पिछले चुनाव मे उनके पिता को हरा कर आए है अब बेटे को हराएगे।

दरअसल, बीजेपी सांसद विनोद सोनकर को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज के नाम पर मोहर लगाई है। इसके पहले साल 2019 के आम चुनाव मे भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने 383009 वोट हासिल किया, जबकि सपा के उम्मीदवार व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने 344287 वोट हासिल किया था। विनोद सोनकर अपने निकतम प्रतिद्वंदी से महज 38722 वोट के अंतर से जीत हासिल कर सके थे। खास बात यह है कि लोकसभा (सु) सीट के पिछले चुनाव में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के प्रभाव वाली विधानसभा बाबागंज, कुंडा सीट के भरोसे पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने जनसत्ता दल (लोकतान्त्रिक) से चुनाव लड़ कर 156406 वोट हासिल किया था। जिसे राजनैतिक जानकार सपा उम्मीदवार के वोट का नुकसान बता रहे है।

Report by – Rahul Bhatt

Published by – Manoj Kumar