डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कान्हा गौशाला का किया “निरिक्षण”…

UP Special News

कन्नौज (जनमत):- यूपी के कन्नौज में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जिले की व्यवस्थाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं देखने के लिए पहुंचे। जहां करमुल्लापुर गांव में राष्ट्रीय आजीविका मिशन किरण प्रेरणा महिला उद्योग का उद्घाटन किया। यहां से सीधे नौली गांव में पहुंचे जहां पर ग्राम प्रधान के साथ सबसे पहले गांव में बने प्राचीन हनुमान मंदिर के दर्शन किए और गांव में कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान  गायों को हरा चारा खिलाया।

साथ ही बताया कि योगी सरकार गौ संरक्षण को बढ़ावा दे रही है। गौ पालकों के लिए सरकार ने योजनाए चलाई है। इसी कड़ी में  यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने नौली गांव  में बनी कान्हा गौशाला का निरिक्षण किया। जहां पर अच्छी व्यवस्था को देखकर गौसेवकों की सराहना भी की गयी. बताया कि अगर गाए सड़कों पर घूम रही है तो उसमें समाज की भी जिम्मेदारी बनती है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है कि जैसे पहले लोग गायों को पालते थे।

ठीक उसी तरह से गाय को पालकर उसकी सेवा करें। जिससे न तो निराश्रित गौवंश सड़क पर घूमते मिलेंगी और जिससे गोबर से बने उत्पाद बनाने में मदद मिलेंगी। साथ ही बताया कि महिलाओं के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। वही छिबरामऊ के गुरसहायगंज में पहुंचे डिप्टी सीएम ने मलिन बस्ती का निरीक्षण किया। जिसके बाद मलिन बस्ती में गरीब परिवार के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया और बताया कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही है।

report- Ashwani Pathak..

Published By : Ankush Pal…