जिला पंचायत सदस्य ने किया सामूहिक दुर्दुरिया उत्सव

UP Special News

प्रतापगढ़ (जनमत):- कुण्डा प्रतापगढ़, हीरागंज बाजार के बगल स्थित मां नायर देवी धाम एक बड़े महोत्सव का साक्षी बना जब भाजपा नेता पप्पन सिंह की पत्नी क्षमा सिंह ने सामूहिक दुर्दुरिया महोत्सव का आयोजन किया। क्षेत्र के दो दर्जन ग्राम पंचायतों से महिलाओं को आमंत्रित किया गया जिसमे करीब पांच हजार महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद रही। नायर देवी धाम में भारी जनसमुदाय की मौजूदगी पप्पन सिंह का राजनीतिक वजूद बताने के लिए काफी रहा।

कार्यक्रम के बहाने दिखाई राजनीतिक पकड़

भाजपा नेता की जिला पंचायत सदस्य पत्नी ने दुर्दुरिया उत्सव के बहाने अपनी राजनीतिक पकड़ दिखाने की कोशिश किया है। कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की भीड़ ने साबित कर दिया की भाजपा नेता की पकड़ राजा भैया के इलाके में भी संख्या बल का गणित दिखाने को पर्याप्त रहा। क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ता और पप्पन सिंह के समर्थक भी भारी संख्या में मौजूद रहा।

मनोरंजन के लिए देवी भजन मंडली करती रही मनोरंजन

 हीरागंज स्थित मां नायर देवी धाम में मौजूद करीब दस हजार की भीड़ के मनोरंजन के लिए देवी भजन गाने वाली मंडली का इंतजाम भी किया गया था। जिसमे भजन गायकों ने मौजूद भीड़ का जमकर मनोरंजन किया। भजन सुनने वाले भी भीषण गर्मी के बावजूद डटे रहे।

Reported By:- Vikash Gupta

Posted By:- Amitabh Chaubey