हिरन के शिकार के आरोप में आठ आरोपी गिरफ्तार

UP Special News

महराजगंज(जनमत):- सोहगी बरवां वन्य जीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज में हिरन शिकार के आरोप में आठ आरोपी पकड़े गए हैं। आरोपियों के साथ वन विभाग ने एक जीप तीन मोटरसाइकिल, एक खून से सनी कुल्हाड़ी, कारतूस और 5 किलो मांस भी बरामद किया है। वन विभाग द्वारा पकड़े हुए आरोपियों को वाइल्डलाइफ प्रोटक्शन एक्ट 1972 की विभिन्न धारा में जेल भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि महाराजगंज जनपद का सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग जीवो के लिए मुफीद जगह है। यहां के वन क्षेत्र सेंचुरियन घोषित है। इस वजह से शिकारियों की बुरी नजर जंगल में रहने वाले जीवो पर बनी रहती है।

बीती रात वन विभाग को सूचना मिली कि कुछ लोग दक्षिणी चौक रेंज के क्षेत्र में शिकार की फिराक में है। सूचना के हिसाब से वन कर्मियों ने जंगल में खोजबीन शुरू कर दी। टीम बनाकर जब जंगल की जांच की गई तो 8 लोग जीप और मोटरसाइकिल से आते दिखे वन कर्मियों ने इनको रोकने की कोशिश की तो यह भागने लगे। वन कर्मियों की हिम्मत और सूझबूझ से सभी आरोपियों को हिरन प्रजाति के चीतल के मांस के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

हिरन के शिकार के आरोप में आठ आरोपी गिरफ्तार

सभी आरोपियों को चौक रेंज के बंदी गृह में रखा गया। सभी का मेडिकल चेकअप कराने के बाद जेल भेजा जा रहा है। पकड़े गए 8 आरोपियों में से सात महाराजगंज जनपद के और एक आरोपी देवरिया का निवासी बताया जा रहा है। प्रभागीय वन अधिकारी पुष्प कुमार ने बताया कि आरोपियों की हिस्ट्री तलाशी जा रही है। साथ ही घटना से जुड़े हर पहलुओं की वन विभाग जांच कर रहा है। अगर इसमें कोई और भी आरोपी सामने आता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Naveen Mishra