यूपी में जारी है “जिला पंचायत अध्यक्ष” का चुनाव…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश  कुल 75 में से 21 जिलों में भाजपा और एक में सपा के उम्मीदवार नामांकन वापसी के अंतिम दिन ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। बचे हुए 53 जिलों में आज 11 बजे से चुनाव हो रहे हैं, जिसके बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के विपक्ष के प्रत्याशी सत्येंद्र बालियान ने प्रशासन पर सत्ता पक्ष के दबाव में आकर पार्टी बनकर काम करने का आरोप लगाया है।

53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का बहुप्रतिक्षित चुनाव आज हो रहा है। 45 जिलों में भाजपा का सपा से सीधा मुकाबला है। वहीं दोनों प्रमुख दल 4 जिलों में त्रिकोणीय और 3 जिलों में चतुष्कोणीय मुकाबले के बीच फंसे हुए हैं। वहीं,उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के आदेश के बावजूद वोटरों को सहायक उपलब्ध प्रशासन ने कराए हैं। यह सब मंत्री विधायक के कहने पर किया जा रहा है। सत्येंद्र बालियान ने कहा कि वो इसकी शिकायत भी चुनाव आयोग से करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री संजीव बालियान अपने भाई को हराना चाहते हैं। इसके लिए वे सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।

प्रयागराज में सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह और जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव के साथ करीब 40 सदस्य मतदान के लिए पहुंचे। दोपहर तीन बजे तक मतदान का समय है।अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह सहित 34 वोटर एक साथ मतदान के लिए पहुंचे। इस तरह अब तक कुल 44 सदस्य वोट डालने के लिए पहुंच चुके हैं। अब तीन और मतदाता शेष हैं।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…