चारबाग रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन में यात्री सहायको (कुलियों) को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए यात्री सहायको को प्रेरित करने हेतु पर्यावरण जागरूकता से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन पृथ्वी इनोवेशन नामक संस्था के सहयोग से किया गया| इस कार्यक्रम की प्रेरणा मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा द्वारा दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेशन निदेशक आशीष सिंह द्वारा की गई|

कार्यक्रम का प्रारंभ सभी के स्वागत के साथ किया गया एवं संस्था की सचिव श्रीमती अनुराधा गुप्ता ने स्टेशन निदेशक का आभार व्यक्त करते हुए संस्था द्वारा निर्मित मोटिवेशनल लघु फिल्मों से यात्री सहायको में सकारात्मक भाव उत्पन्न करते हुए उन्हें पर्यावरण के राजदूत बनाने की बात कही | यात्री सहायको ने भी इस विषय पर  अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किये| इस अवसर पर संस्था द्वारा स्टेशन निदेशक, पर्यवेक्षकों एवं यात्री सहायको को पौधे वितरित किए गए|

स्टेशन निदेशक आशीष सिंह ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए यात्री सहायको हेतु लखनऊ स्टेशन पर किये जाने वाले कल्याणकारी कार्यों को शीघ्र संपन्न करने की बात कहीं और यात्री सहायको को यात्री सेवा के साथ-साथ पर्यावरण व जल संचयन पर भी जागरूक रहने की अपेक्षा की तथा इस विषय में पृथ्वी इनोवेशन संस्था को भी इस पुनीत कार्य में अपेक्षित सहयोग को जारी रखने की बात कही| इस कार्यशाला में स्टेशन के यात्री सहायको, पर्यवेक्षकों, निरीक्षकों सहित अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे| उक्त जानकारी रेखा शर्मा(वाणिज्य मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे,लखनऊ) के द्वारा प्राप्त हुई|

Posted By:- Amitabh Chaubey