पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी के यहां आयकर विभाग की कार्रवाई से सब है हैरान….

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- समाजवादी पार्टी के एमएलसी और अखिलेश यादव के सबसे करीबी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन पर दबाव बनाना चाह रही है। पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी के यहां आयकर विभाग की कार्रवाई से सब हैरान हैं। आप को बतादे कि पम्पी जैन को अखिलेश का खजांची माना जाता है। पम्पी के निवास पर हुई कार्रवाई पर समाजवादी पार्टी ने हमला बोला है। समाजवादी पार्टी के ट्विवटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज में प्रेसवार्ता की घोषणा करते ही भाजपा सरकार ने सपा एमएलसी पम्पी जैन के यहां छापामार कार्रवाई करनी शुरू कर दी।

भाजपा का कही न कही डर और बौखलाहट साफ है, जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन अखिलेश यादव के सबसे विश्वास पात्र लोगों में शामिल है। जिस तरह से अडानी को भाजपा से जोड़कर देखा जाता है, उसी तरह से पम्पी को सपा से जोड़ा जाता है।

आपको बता दें कि इत्र कारोबारी पीयूष जैन के वहा छापेमारी के बाद से ही पीयूष जैन को सपा का करीबी बताया जा रहा था, हालांकि पीयूष का सपा से कोई कनेक्शन नहीं है। इसी को लेकर शुक्रवार को अखिलेश यादव भाजपा और जनता के बीच हो रही कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए कन्नौज में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में  सपा एमएलसी पुष्पराज जैन भी अखिलेश के साथ रहने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही आयकर विभाग कि तरफ़ से ये कार्रवाई कर दी गई। भाजपा के लोग समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey