कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर हुआ संघर्ष…

UP Special News

कानपुर (जनमत) :- कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में खेत बचाओ, किसान बचाओखेत किसानी सुरक्षित करो, गौवंश को संरक्षित करो का आयोजन किया गया था। पदयात्रा के मुख्य अतिथि अजय कुमार लल्लू को कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था किन्तु वह किन्हीं कारणों से सभास्थल नहीं पहुंच सके।  हालाँकि नगर और क्षेत्र से भारी मात्रा में भीड़ एकत्र हुई।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित एक सैकड़ा से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बसों में भरकर जिला मुख्यालय भेज दिया।पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप कुमार जैन आदित्य के नेतृत्व में पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। मौके पर पहले से मौजूद पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। पदयात्रा रोकने पर बौखलाए कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सीओ सदर का बिल्ला नोच लिया। धक्कामुक्की शुरू होता देख गुस्साए पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ मीडिया कर्मियों को भी नहीं बक्शा।

Posted By:- Ankush Pal…