पाला बदलने वाले नेताओं के घर में घमासान- औरैया

UP Special News

औरैया(जनमत):- स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ जाने की अटकलों को लेकर औरैया के बिधूना विधायक के घर में घमासान शुरू हो गया है। भाजपा विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य ने अपने चाचा देवेश शाक्य पर बीमार विधायक पिता विनय शाक्य को जबरन लखनऊ ले जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला है।पैरालिसिस अटैक के कारण बेड रेस्ट पर है विधायक विनयं शाक्य चलने फिरने और बोलने में असमर्थ हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर जल्द ही सपा में शामिल होने की चर्चाओं के बाद उनके खास बिधूना से भाजपा के विधायक विनय शाक्य के घर पर घमासान हो गया है। विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य ने अपने चाचा देवेश शाक्य पर पिता को जबरन लखनऊ ले जाने का आरोप लगाया है। विनय शाक्य पैरालिसिस अटैक के कारण कई साल से बेड रेस्ट पर है। उनकी बेटी भाजपा से औरैया के बिधूना विधान सभा सीट से टिकट मांग रही हैं।

Posteed By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Arun Bajpai