सिद्धार्थनगर  में जारी है “बाढ़ का कहर”…  

UP Special News

सिद्धार्थनगर (जनमत) :-  यूपी के सिद्धार्थनगर ज़िले में इन दिनों लगातार बाढ़ का कहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले मे बहने वाली सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। सभी  नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। बाढ़ के तांडव ने  लोगो को पूरी तरह बेबस और लाचार कर दिया है। ज़िले में सैकड़ों गाँव बाढ़ से बेहाल हैं. किसानो की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। वहीँ लोगों के घरों में पूरी तरह पानी घुस गया है। वहीँ लोगों को गाँव से बाहर आने के लिए सड़क पर बह रहे पानी से  होकर जाना पड़ रहा है।वहीँ सिद्धार्थनगर ज़िला भारत नेपाल सीमा पर स्थित है। बरसात में हर साल पहाडो पर हो रही बारिश का पानी ज़िले में विकराल रूप ले लेता है। बाढ़ की तैयारी के नाम पर हर साल करोडो रुपये खर्च भी होते है लेकिन हर साल लोगों को इन्हीं समस्याओं से जूझना पड़ता है।

अभी ज़िले में बाढ़ के तांडव से  लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय लोग बड़ी मशक्कत से किसी तरह पानी मे रहकर अपना गुजर बसर करने को मजबूर हैं.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

REPORT- DHARMVEER GUPTA..