भाजपा के मेयर पद प्रत्याशी का हुआ भव्य स्वागत

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- अयोध्या में होने वाले नगर निकाय चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के मेयर पद प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी को अयोध्या नगर निगम के मेयर के पद प्रत्याशी के तौर में मैदान में और मेयर पद का चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं  व्यापारी समाज के नेता सुशील जायसवाल के नेतृत्व में आवासीय कार्यालय पर गिरीशपति त्रिपाठी का व्यापारी समाज के लोगों ने माला पहनाकर व रामनामा ओढ़ाकर कनक बिहारी सरकार का चित्र भेंट कर स्वागत किया।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के मेयर पद प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र व प्रदेश में सरकार है और अयोध्या का विकास हो रहा है और अगर हम भी मेयर बने तो अयोध्या का विकास करेंगे। हमको जनता का अपार आशीर्वाद मिला है। वहीं रामपथ चौड़ीकरण पर बताया की सरकार विकास का कार्य कर रही है। आने वाले समय में अयोध्या एक विश्व स्तरीय पर्यटक नगरी बनेगी। और अयोध्या में व्यापारी वर्ग के लिए भी बिजनेस बढ़ेगा व्यापार बढ़ेगा व्यापारी आगे बढ़ेगा जब कुछ भी अगर बनवाया जाता है। तो थोड़ा तोड़फोड़ होती है। उसके बाद ही विकास होता है यहां आने वाले पर्यटक को अयोध्या धार्मिक नगरी का अनुभव प्राप्त हो अयोध्या स्वच्छ व निर्मल बने यही हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

वहीं व्यापारी नेता व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील जायसवाल ने बताया कि अयोध्या के लिए महत्वपूर्ण यह है कि महापौर पद पर एक स्वच्छ छवि का व्यक्ति चुना जाए‌। और उसके अंदर संभावनाएं दिखे राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। और पूरे अयोध्या का विकास हो रहा है उसमें किसी को कोई दिक्कत ना आने पाए चाहे वह व्यापारी हो या आम नागरिक हो क्योंकि जन समस्याएं पैदा होंगी। जब विकास का वातावरण बनेगा वह आसानी दूर हो सके और समाज को उन दिक्कत का सामना न करना पढे।

Reported By :- Azam Khan

Published By :- Vishal Mishra