बढते एम्स, आईआईएम, आईआईटी, वन डिस्ट्रीक वन मेडिकल कालेज से युवाओं के सपने हो रहे है साकार

UP Special News राजनीति

उरई (जनमत):- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 09 वर्ष पूरे होने पर मुख्य अतिथि सांसद कक्ष प्रदेश महामंत्री गुजरात विनोद छावड़ा ने डिस्ट्रिक्ट कापरेटिव बैंक उरई पं0 दीन दयाल उपाध्याय सभागार में प्रेस वार्ता के माध्यम से जनपद वासियों को सरकार की उपलब्धिया गिनाई और इन 09 वर्षो को बेमिसाल बताया। इस अवसर पर  जिला प्रभारी संजीव सिंह ऋषि, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रामेन्द्र सिंह बनाजी,  विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन,  जिला पंचायत अध्यक्ष  घनश्याम अनुरागी,  पूर्व मंत्री उ0प्र0 सरकार रविन्द्र शुक्ला,  पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ब्रजभूषण सिंह, प्रदीप सरावगी, मीडिया प्रभारी मनोज यादव, शक्ति गहोई सहित आदि मौजदू रहे।

सांसद कक्ष प्रदेश महामंत्री गुजरात विनोद चावड़ा ने बताया कि मोदी सरकार के दौरान 2014 से 2023 के बीच में देश के प्रत्येक क्षेत्र में अमूल-चूल परिवर्तन हुआ। बीते 9 वर्षो में देश ने सभी क्षेत्रों में अभूत-पूर्व विकास देखा। देश के सभी नागरिक इस अभूत-पूर्व विकास के साक्षी रहें है।  प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश निरन्तर नये कृतिमान स्थापित कर रहा है एवं विश्व को मार्ग दिखा रहा है। उन्होंने ‘‘09 वर्ष-सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण’’ थीम पर आधारित विभिन्न महत्वपूर्ण उपलब्धियों को जनमानस को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के लिए गरीबों का कल्याण प्राथमिकता बन गया है। पिछले 9 वर्षो में तुष्टीकरण के बजाय 100 प्रतिशत संतुष्टि विकास का आधार बन गई है। भारत में गरीब और वंचित वर्ग अब एक सम्मानित जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज अंत्योदय तक पहुंच रहा है, भारत।

जन धन योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, भारतनेट इसके साक्षात उदाहरण हैं। अंत्योदय के सिद्धांत से प्रेरित प्रधानमंत्री हमेशा गरीब सेवा और समाज के कमजोर व उपेक्षित वर्गों को सशक्त बनाने के समर्थक रहे हैं। वंचित-उपेक्षित-कमजोर वर्ग के कल्याण से ही देश का कल्याण संभव है और  प्रधानमंत्री  ने अमृत काल में वंचितों के सशक्तिकरण पर पूरा ध्यान दिया हैं। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने रिकार्ड समय में लाखों लोगों का कोविड टीकाकरण करने का लगभग असम्भव कार्य हासिल किया और वह भी एक सदी में सबसे खराब ज्ञात वैश्विक कोविड महामारी के सामने। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास, महिलाओं के लिए शौचालय इज्जत घर, घर-घर तक जल पहुचाने के लिए जल जीवन मिशन, गरीबों को निःशुल्क अनाज, जैसे-महत्वपूर्ण योजनाओं में एक आम व्यक्तियों के जीवनशैली में अमूल-चूल परिवर्तन किया।

प्रधानमंत्री  ने लाल किले के प्राचीर से पहली बार महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। जिससे दूर-दराज, ग्रामीण व वंचित महिलाएं भी स्वच्छ सुविधाओं से अच्छादित हो सके। आम दवाओं के मुकाबले जन औषधि केन्द्र में जेनरिक दवाएं 50 से 80 प्रतिशत तक सस्ती उपलब्ध है। फर्टीलाइजर यूरिया में सब्सिडी बढ़ाकर व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि उपलब्ध कराकर किसानों को सशक्त बनाया। उज्ज्वला गैस कनेक्शन, शैक्षिणिक संस्थानों में ईडब्ल्यूएस कटेगरी में 10 प्रतिशत सीटो को आरक्षण दिया गया। दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं से अच्छादित करते हुए उन्हें सशक्त बनाया गया। उन्होंने तीव्र गति से बनती सड़क, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे, वंदे भारत एक्सप्रेस सहित परिवहन के विभिन्न उपलब्धियों पर बल दिया। देश में बढ़ते मैट्रो की संख्या 15, अकेले उत्तर प्रदेश में 06 अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट, वन डिस्ट्रीक वन मेडिकल कालेज, एमबीबीबीएस की बढ़ती सीटे, प्राचीन विश्व प्रसिद्ध नालान्दा विश्व विद्यालय की नव स्थापना, रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट की तरह बनाये जाने पर बल दिये दिये जाने सहित अन्य उपलब्धियों को रेखांकित किया।

उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने सहित कश्मीर में निर्मित ‘‘अटल टनल’’ जिसके द्वारा जम्मू से श्रीनगर मात्र 3:30 घण्टे की सुलभ आवगमन से सेना की उपस्थिति से देश सुरक्षित व सशक्त बना है। यूक्रेन संकट के समय प्रधानमंत्री ने केन्द्रीय मंत्रीयों को भेजकर भारतीय छात्रों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुचाया। आज विश्व स्वास्थ्य संगठन ने  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गये कोविड प्रबन्धन की तारीफ करते हुए इसे अन्य देशों के लिए एक नजीर बताया। आज प्रधानमंत्री की वैश्विक छबि के कारण उनको ग्लोबल लीडर, बॉस, विश्व गुरू, सुपर पावर आदि उपाधियों से भी लोग सम्बोधित करते है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व के टॉप फाइव अर्थ व्यवस्था में शामिल होकर पॉच ट्रिलियन डालर की प्राप्ति को ओर अग्रसर है। उन्होंने मोदी सरकार के 2014 से 2023 तक के 9 साल को बेमिशाल बताया तथा  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में शान्ति समृद्धि और विकास की स्पीड व स्केल को भी रेखांकित किया।

सांसद/ राज्य मंत्री, सूक्ष्म, लघु और माध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार भानू प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि बीते 09 वर्षो में देश ने हर क्षेत्र में अभूतवूर्प विकास देखा है। देश के सभी नागरिक इस अभूतपूर्व विकास के साक्षी रहे हैं। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है एवं विश्व को मार्ग दिखा रहा हैं। उन्होने कहा कि विगत 09 वर्षो में हमारी सरकार द्वारा न केवल वंचित, शोषित लोगो को मुख्य धारा से जोड़ा बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया हैं। आज दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक सभी एक स्वर में कह रहे है कि 21वीं सदी भारत की सदी हैं। आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी हुई हैं। उन्होने कहा कि 2014 में पदभार संभालने के बाद से प्रधानमंत्री ने हर नीति में भारत प्रथम के संकल्प को स्थापित किया हैं। इन 09 वर्षो में सर्वांगीण, सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है कि इस विकास यात्रा में कोई व्यक्ति, कोई वर्ग, कोई भू-भाग और देश को कोई कोना पीछे नही छूटना चाहिये।

राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) कारागार एवं होमगार्ड विभाग उ0प्र0 धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री की सरकार नौ साल मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार डबल इंजन की सरकार ने नौ प्रमुख आधार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छाशक्ति, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस, नीतिगत पहल, साहसिक निर्णय तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास रहा हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही है जिन्होने विकासवाद को मुख्यधारा में ला दिया हैं। भारतीय राजनीतिक पटल पर उन्होने यह सुनिश्चित किया कि अब राजनीति सेवा की होनी चाहिये, परफारमेंस की होनी चाहिये, नीतिगत बदलावों की होनी चाहिये, रिफार्म और ट्रांसफार्म की होनी चाहिये। उन्होने कहा कि इन नौ सालों में युवाओं को नए अवसर मिले है, किसान समृद्ध हुए है, गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है, महिलाओं का उत्थान हुआ है, श्रमिकों को सम्मान मिला हैं। उन्होने कहा कि अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं और पहल का लाभ मिले, यह केन्द्र व राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों के कारण आज सम्भव हुआ हैं।

Reported By:- Sunil Sharma

Posted By:- Amitabh Chaubey