उत्तर रेलवे के कर्मचारी की सेवानिवृत्त पर किया गया सम्मानित

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- अपनी रेलसेवा का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए  उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 60 रेल कर्मचारी अपनी रेल सेवा से निवृत्त हुए| इन समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को  मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया|

जिसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे RTGS के माध्यम से भेजा जायेगा एवं कर्मचारी के खाते में स्वतः क्रेडिट हो जायेगा | इन कर्मचारियों को कुल रु०19,52,24,475/-का भुगतान किया गया | इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, जयंत चौधरी द्वारा प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया |

इस आयोजन के तहत सर्वप्रथम वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, अमित पाण्डेय ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उनकी रेल सेवाओं हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा ने सेवानिवृत्त होने वाले समस्त कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की |

Posted By:- Amitabh Chaubey