सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम राम भक्त करेंगे रामलला के “दर्शन’…

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- लंबे इंतजार के बाद भव्य और दिव्य श्री राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है और राम लला अपने गर्भ गृह में विराजमान हो चुके हैं। इसके बाद लगातार अयोध्या से जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर संदेश दिया जा रहा है। कोई समूह में चलकर तो कोई पैदल नंगे पाव चलकर अपने-अपने तरीके से आराध्य को खुश करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में मुस्लिम राम भक्तों का एक जत्था अयोध्या पहुचा और रामलला का दर्शन पूजन किया। और भगवान से यह आशीर्वाद मांगा है कि लखनऊ को लखनपुरी के नाम से जाना जाए और वहां पर भगवान लक्ष्मण जी की प्रतिमा भी लगाई जाए। बता दें कि 25 जनवरी को लखनऊ से निकला सैकड़ों मुस्लिम राम भक्तों का जत्था जब 30 जनवरी को रामलला का आशीर्वाद लेने पहुचा तो हर कोई प्रभू श्री राम के रंग मे रंगा दिखा और लखनऊ से अयोध्या तक मुस्लिम राम भक्त गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहे हैं।

मुस्लिम राम भक्त एक दिन में 25 किलोमीटर की यात्रा करते रहे और मुस्लिम समाज के लोग भगवान श्री राम को अपना पूर्वज मानते हैं। उन्होंने भगवान राम को अपना नबी बताया। और कहा कि आज हम प्रभु श्री राम से यह कामना करेंगे की लखनऊ का नाम लक्ष्मण पुरी किया जाए और लक्ष्मण जी की प्रतिमा लगाई जाए भगवान श्री राम छत्री थे हिंदू और मुस्लिम का गोत्र एक ही है। भगवान श्री राम हमारे पूर्वज हैं हम उनके वंशज हैं हमारा धर्म सनातन है भगवान श्री राम को लेकर के हमारे मन में बहुत ही प्रेम है और उत्साह भी है। प्रभु श्री राम के नाम में म शब्द पहले से ही जुड़ा है मुसलमान तो पहले से ही समाहित है प्रभु श्री राम का पूरा जीवन न्याय और तपस्या पर आधारित है। हिंदू और मुस्लिम सभी के लिए राम है राम पहले भी थे और आज भी हैं और मुस्लिम महिला ने यह भी कहा कि ज्ञानवापी में भी भगवान भोलेनाथ का मंदिर बनना चाहिए।

REPORTED BY:- AZAM KHAN…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…