इस चुनाव में धुआं वाले हो जाएंगे “धुआं-धुआं”…

UP Special News

जौनपुर  (जनमत) :– यूपी के जौनपुर के शाहगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि अब तक के चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में धुआंधार वोटिंग हुई है। इस बार धुआं वाले धुआं-धुआं हो जाएंगे। दावा किया कि सपा प्रत्याशी की रिकॉर्ड मतों से जीत होगी।अखिलेश यादव ने कहा कि कहने को तो भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन काम और वादों का आंकलन करेंगे तो दुनिया की सबसे झूठी पार्टी भाजपा नजर आएगी। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों को समय पर खाद नहीं दे पाई। खाद मिली तो बोरी से पांच किलो की चोरी हो गई। अगर ये भाजपा वाले दोबारा आ गए तो खाद की बोरी से 10 किलो की चोरी कर लेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि  आखिरी चरण आपका है। पहली बार मैं देख रहा हूं कि जनता चुनाव लड़ रही है। सपा नेता ने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में जो एंबुलेंस चलाई थी उसे बाबा मुख्यमंत्री ने खराब कर दी। बाबा जी ने डायल 100  को भी बर्बाद कर दिया। यह देश का सबसे बड़ा चुनाव है। यह बदलाव का चुनाव है। यह भारत के संविधान को बचाने का चुनाव है। अखिलेश यादव ने कहा उन्हें (भाजपा) अब तो उन्हें नींद नहीं आ रही है। कहा कि हम परिवार वाले लोग बाबा मुख्यमंत्री को सलाह देते हैं। भाजपा के लोगों को जौनपुर के लोगों ने मौन कर दिया है। पांचवें चरण में तो भाजपा के लोग शांत हो गए हैं।  6वें में उनकी भांप निकाल देंगे।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…