अयोध्या में सांस्कृतिक आयोजनों की संख्या में बढ़ोत्तरी

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के आयोजन के बाद अयोध्या में सांस्कृतिक आयोजनों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। इस बार देव दीपावली पर 51 हजार दीपकों की रोशनी से राम की पैड़ी जगमगा उठी। कार्यक्रम का आयोजन आन्जनेय सेवा संस्थान के तत्वाधान में हुआ। संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास के नेतृत्व में दीपकों का प्रज्जवलन किया गया।

  (महंत राजकुमार दास, राम वल्लभा कुंज अधिकारी)

कार्यक्रम की शुरुवात जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व डीआईजी दीपक कुमार के साथ रामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने दीपक जलाकर किया।इसके बाद स्वयंसेवकों व श्रद्धालुओं ने दीपक प्रज्जवलित किया। पूरी राम की पैड़ी एक बार फिर दीपकों की रोशनी से जगमगा उठी। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि पूर्णिमा स्नान के पहले इस तरह के आयोजनों से भक्तां के उत्साह में और बढ़ोत्तरी हुई है।

वही रामबल्लभाकुंज के अधिकारी महंत राजकुमार दास ने कहा कि बहुत ही अच्छा प्रयास है इसके लिए आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास व बीकानेर से आये वालंटियर इसके लिए धन्यवाद के पात्र है।दीपोत्सव के बाद यह प्रथम देव दीपावली है। इस प्रकार के आयोजन होते रहे यहीं प्रभु से कामना है। राममंदिर की आधारशिला रखने के उपरान्त इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन पूरे विश्व को संदेश दे रहे है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan