सामूहिक विवाह समारोह में हुआ 21 निर्धन कन्याओं का “कन्या दान”

UP Special News

वृंदावन (जनमत):-  बेटी जिस परिवार में जन्म लेती है वह केवल उस परिवार की ही नहीं बल्कि संपूर्ण समाज की बेटी होती है। सामूहिक विवाह समारोह निश्चित रूप से समाज में एक अच्छा परिवर्तन करने वाला आयाम है। इसी उद्देश्य के साथ धानुका आश्रम एवं कल्याणं करोति के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।

 

छटीकरा मार्ग स्थित वेद विहारी धाम में आयोजित सामूहिक विवाह में पंडाल में गूंजता स्वस्तिवाचन और वैदिक मंत्रोचार के बीच 21 गरीब कन्याओं का विवाह पूर्ण रीतिरिवाज के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ।

 

 

वहीं कन्याओं के माता-पिता की खुशी देखते ही बन रही थी और हर कोई आनंदित हो रहा था। संतों एवं विद्वतजनों के सानिध्य में विवाह संपन्न होने के साथ ही सभी जोड़ों को गृहस्थी की आवश्यक वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट की गई।

Reported By :-  Sayyed Jahid

Published By :- Vishal Mishra