नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई…. लोजपा-भाजपा “सरकार” बनाई….

UP Special News

देश/विदेश (जनमत) :- बिहार की राजनीति में जहाँ इस बार कई साथी बेगाने हैं और कई साथ के लोगो ने पाले बदल दियें हैं, इसी बीच दुसरे चरण का मतदान  होना है, इसके मद्देनजर सभी पार्टियों के बीच एक-दूसरे पर आरोप लगाने का दौर जारी है। नेताओं के बीच जुबानी जंग भी चल रही है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। इसके अलावा पार्टी ने एक नया चुनावी नारा दिया है।

ये नारा है- ‘नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई।चिराग ने मुंगेर गोलीकांड को लेकर नीतीश पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के कहने पर गोली चलाई गई थी। जमुई से सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार आयकर की छापेमारी से परेशान हैं। वे सात निश्चय में जांच की बात से घबराए हुए हैं। सभी जानते हैं कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ बढ़ जाती है, तो क्या आप लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोली मार देंगे?’

इस दौरान  चिराग ने कहा कि नीतीश के पास 15 सालों से सुशासन का टैग है लेकिन अब सबके सामने सच्चाई आ रही है। निर्दोष लोगों पर गोली चलाने से बड़ा अपराध क्या हो सकता है, लोजपा नेता ने कहा, ‘निर्दोष लोगों और दुर्गा भक्तों पर आपकी पुलिस द्वारा गोली चलाने से बड़ा अपराध क्या हो सकता है। नीतीश कुमार सरकार महिषासुर का एक रूप बन गई है।

Posted By:- Ankush Pal,

Correspondent,Janmat News.