मोबाइल लूट का प्रयास कर रहे अभियुक्त को मड़ियांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

CRIME UP Special News

लखनऊ(जनमत):- श्रीमान पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  पुलिस उप आयुक्त उत्तरी  देवेश कुमार पाण्डेय,  अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी सुश्री प्राची सिंह तथा  सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज अखिलेश सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव  मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मड़ियांव पुलिस टीम द्वारा मोबाइल लूट का प्रयास कर रहे 02  बाइक सवार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

अपराध का संक्षिप्त विवरण :

बीते 08.08.2021 की रात्रि में संदीप कुमार शुक्ल पुत्र तुंगनाथ शुक्ल निवासी रहीमनगर डुडौली थाना, लखनऊ अपनी ड्यूटी से मोबाइल से बात करते हुए घर वापस आ रहे थे पीछे से मोटर साइकिल सावर दो बदमाशो द्वारा सुशील शुक्ला का मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे तभी संदीप शुक्ला के शोर मचाने पर गश्त कर रहे पुलिस टीम व जनता के लोगो द्वारा मोटरसाइकल सवार दोनो बदमाशों को पकड़ लिया गया।

पकड़े गये बदमाशो का नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम विकास शर्मा पुत्र मुन्ना लाल वर्तमान पता- दौलत गंज गऊघाट, ठाकुर गंज जनपद लखनऊ तथा दुसरे ने अपना नाम दिनेश कुमार पुत्र हरिवंश लाल वर्तमान पता दौलतगंज गऊघाट, ठाकुरगंज लखनऊ बताया। अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना से जानकारी की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

1-विकास पुत्र मुन्ना लाल वर्तमान पता- दौलत गंज गऊघाट, ठाकुर गंज जनपद लखनऊ स्थायी पता खमरिया, इसानगर लखीमपुर

2-दिनेश कुमार पुत्र हरिवंश लाल वर्तमान पता दौलतगंज गऊघाट, ठाकुरगंज लखनऊ स्थाई पता- खमरिया इसानगर, लखीमपुर कोतवाली मड़ियांव

अपराधिक इतिहास :

मु०अ०सं० 402/2021 धारा 393/504 भा0द0वि0 थाना मड़ियाव लखनऊ

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1-उ०नि० प्रदीप कुमार

2-का० दिग्विजययादव

3-का० प्रदीप कुमार

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Shailendra Sharma