ओवरब्रिज की दीवारों पर भगवान राम का कलाकृतियां बनाना अपमान

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- रामनगरी अयोध्या में हाईवे के ओवरब्रिज पर बन रही रामायण से जुड़ी कलाकृतियों की पेंटिंग का विरोध हो रहा है। नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास व सपा नेता पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे ने इसे भगवान का अपमान बताया है। महंत रामदास का मानना है की कलाकृतियां तो अच्छी बन रही है लेकिन स्थान उचित नहीं है।

                                                                           (पवन पांडेय, पूर्व मंत्री सपा)

दीवारों पर पेंटिंग इतनी ऊंची बननी चाहिए ताकि लोगों के हाथ वहां तक ना पहुंच सके।ओवरब्रिज पर जो भगवान राम से संबंधित कलाकृतियां बनाई जा रही हैं उस पर कीचड़ पड़ेंगे और भगवान का अपमान होगा।वहीं सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे ने महंत रामदास का समर्थन करते हुए कहा कि ओवरब्रिज की दीवारों पर धार्मिक कलाकृतियां बनाकर भगवान राम का अपमान हो रहा है।

ओवरब्रिज के किनारे कीचड़ पड़ेंगे और भगवान राम का अपमान होगा।धार्मिक कलाकृतियों को लेकर पूर्व मंत्री पवन पांडे ने भाजपा पर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि अयोध्या हाईवे ओवरब्रिज की दीवारों पर भगवान राम से संबंधित कलाकृतियां बनवाकर भाजपा सस्ती लोकप्रियता ले रही है।उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर भाजपा वोट मांगती आई है और वोट मांग कर सस्ती लोकप्रियता लेने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज की दीवारों पर भगवान राम से संबंधित कलाकृतियां नहीं बननी चाहिए इससे भगवान राम का अपमान होता है। दरअसल राज्य सरकार अयोध्या के सौंदर्यीकरण को लेकर सआदतगंज ओवरब्रिज से लेकर देवकाली ओवरब्रिज तक रामायण कालीन भगवान राम के जन्म से लेकर गुप्त काल तक की कलाकृतियां हाईवे के ओवर ब्रिज पर बनाई जा रही है।

वाराणसी के फाइन आर्ट्स के स्टूडेंट इस काम में लगभग पिछले 1 महीने से लगे हुए हैं और अब यह कार्य अंतिम चरण में है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan