सदस्यता ग्रहण समारोह 250 से ज्यादा क्षेत्रीय नेता और कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

UP Special News राजनीति

रायबरेली (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली से सैंकड़ो लोगो ने मौजूदा ज़िला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह के नेतृत्व में अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की| आप को बता दे स्वर्गीय अखिलेश सिंह के बेहद करीबी लोगों में से एक है दिनेश सिंह| सदस्यता ग्रहण समारोह 250 से ज्यादा क्षेत्रीय नेता और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली|

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में चौतरफा अराजकता है। भाजपा नेताओं और सरकार से त्रस्त लोग ले रहे है कांग्रेस की सदस्यता। आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में जातिगत उत्पीड़न और महिला हिंसा और दरिंदगी के मामलों में अव्वल रहा है। बेरोजगारी अपने चरम पर है।

महंगाई के चलते लोगो की कमर टूट गयी है। प्रदेश के 65 फीसद अभिभावक अपने बच्चों की फीस नही भर पा रहे है। और सूबे के मुख्यमंत्री और उनका अमला बेशर्मी से प्रदेश की जनता की आय बढ़ने और बेरोजगारी घटने की बात कर रहे है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह लखनऊ ज़िला प्रभारी रमेश शुक्ला सहित ज़िला अध्यक्ष वेद त्रिपाठी प्रवक्ता शुचि विश्वास मौजूद रही।

Posted By:- Amitabh Chaubey