सांसद लल्लू सिंह ने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार भारत सरकार की कार्यदाई संस्था

UP Special News राजनीति

अयोध्या(जनमत):- केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर सांसद लल्लू सिंह ने भी पेश किया रिपोर्ट कार्ड। रिपोर्ट टू नेशन। उत्तर प्रदेश सरकार को बताया भारत सरकार की कार्यदाई संस्था। लल्लू सिंह ने कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में अयोध्या में हो रहा विकास कार्य। 84 कोसी परिक्रमा का हो रहा निर्माण।

परिक्रमा पथ पर पड़ने वाले 151 धार्मिक स्थलों का होना है विकास। प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े हुए हैं यह सभी स्थल।दुनिया के लोगों को इस पथ पर ले जाकर कराएंगे दर्शन।अयोध्या में होना है रिंग रोड का निर्माण। शहर में जाम की समस्या से मिलेगी निजात। अयोध्या की सारी सड़कों का स्थानीय लोगों की सलाह पर हो रहा चौड़ीकरण।अयोध्या में हो रहा अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का भी निर्माण।मेडिकल कॉलेज में खुलेंगे और 10 विभाग।

केंद्र सरकार से मिल चुकी है स्वीकृति। कैंसर से लेकर हार्ट तक खुलेंगे विभाग। एक और केंद्रीय विद्यालय का होगा निर्माण। प्लास्टिक इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में अयोध्या में हो रहा विकास कार्य।कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार करवा रही कार्य- प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र भी रहे मौजूद।

Reported By:- Azam Khan

Posted By:- Amitabh Chaubey