आप की नई पैतरेबाजी, यूपी के दो मंत्रियों के पोस्टर जारी कर उन्हें बताया गुमशुदा

UP Special News राजनीति

लखनऊ(जनमत):- उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने में जुटी आम आदमी पार्टी लगातार योगी सरकार और उनके मंत्रियों पर हमलावर की मुद्रा में है। आप प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह तो योगी सरकार को घेरने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते। इसी कड़ी में संजय सिंह ने एक और पैतरा खेला है। इस बार राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार के दो मंत्रियों डॉक्टर सतीश चंद्र द्धिवेदी और सिद्धार्थनाथ सिंह का सोशल मीडिया  पर पोस्टर जारी किया है। जारी पोस्टर में दोनों मंत्रियों को गुमशुदा  बताया गया है। साथ ही जारी पोस्टर में लिखा गया है कि मनीष जी और संजय जी अब आपको बिल्कुल नहीं परेशान करेंगें। यह पोस्टर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल प्रदेश सरकार के दोनों मंत्रियों के पोस्टर जारी कर आम आदमी पार्टी की यह पैंतराबाजी उस संदर्भ में है जिसमे शिक्षा और स्वास्थय व्यावस्था पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार में ठनी हुई है। दोनों ही सरकारों का दावा है कि उनके – उनके राज्यों में एजुकेशन और हेल्थ सिस्टम काफी अच्छा है। इसी बीच दो दिन पहले 21 दिसम्बर को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का लखनऊ में आगमन हुआ था। दिल्ली के डिप्टी सीएम का लखनऊ आगमन राजनीतिक मुद्दें के तहत हुआ था। दरअसल योगी सरकार के मंत्री और प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को एजुकेशन के मामले में खुली बहस की चुनौती दी थी। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का तर्क था कि उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यावस्था दिल्ली से बेहतर है।

मुख्यमंत्री योगी का भी एक बयान था कि जिसमे उन्होंने कहा था कि जितनी दिल्ली की आबादी है उतने बच्चें तो यूपी के बेसिक शिक्षा परिषद में पढ़ते है। इन सारें बयानों के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने चुनौती को स्वीकार किया और खुली बहस के लिए 21 दिसम्बर को लखनऊ आ गए। लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में बाकायदा मीडिया को भी आप की ओर से आमंत्रित किया गया था। तीन कुर्सियां सजाई गई थी जिसमे एक पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री विराजमान थे तो दूसरे पर आप प्रभारी और सांसद संजय सिंह विराजमान थे। एक कुर्सी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के लिए छोड़ दी गई थी। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के लिए एक कुर्सी खुली बहस के लिए छोड़ रक्खी गई थी।

हालांकि इन्तजार होता रहा लेकिन प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आप की खुली बहस में शामिल नहीं हुए। इसी के बाद नए पैतरेबाजी के तहत आम आदमी पार्टी के द्वारा यूपी के शिक्षा मंत्री डॉक्टर सतीश चंद्र द्धिवेदी और प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी किया गया है। जारी पोस्टर में लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश के प्रिय शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्धिवेदी जी और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह जी आप जहा भी हो वापस आ जाइए। मनीष जी और संजय जी आपको बिल्कुल परेशान नहीं करेंगें। आगे लिखा है कि पूरी दुनिया को समझ में आ गया है कि आपने शिक्षा और स्वास्थ्य पर कोई काम नहीं किया। जिस कारण आपको बाहर आने में शर्मिन्दगी महसूस हो रही है। आपने चुनौती देने की जो गलती की है उसके लिए माफी मांग सकते है। क्योकि आपके संगठन में माफी मांगने वाले को ही वीर कहा जाता है। यह पोस्टर तेजी से वॉयरल हो रहा है। हालांकि वॉयरल हो रहे पोस्टर के बारे में सरकार की ओर से फिलहाल किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

Posted By:- Amitabh Chaubey