अब कानून व्यवस्था प्रदेश की पहचान है- सीएम योगी….

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ  ने एक कार्यक्रम के दौरान जमकर विपक्षियों पर निशाना साधा और बताया कि    भाजपा सरकार में गांव, गरीब, महिलाओं व नौजवानों के विकास के कार्य हो रहे हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंक दी गई है। यह सब भाजपा सरकार में हुआ है।उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हिंदुओं पर गोलियां चलाई जाती थीं। आतंकवादियों के ऊपर लगे मुकदमे हटाए जाते थे। उनकी आरती उतारी जाती थी पर अब उनका सफाया किया जा रहा है। यह भाजपा व दूसरी सरकारों में फर्क है। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को लखनऊ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इसी के साथ ही योगी ने कहा कि अब कानून व्यवस्था प्रदेश की पहचान है। पहले प्रदेश की पहचान दंगों से होती थी। गरीबों की जमीनें छीन ली जाती थीं पर अब माफियाओं को पता है कि अगर किसी गरीब की जमीन छीनी तो सरकार का बुल्डोजर उनकी छाती पर चढ़ जाएगा। ये सरकार लोगो की भलाई के लिए काम कर रही है और जनहित में फैसले लेने से डरती नहीं है.  जनता के हित में कार्य करने और विकास कार्य के काम लगातार किये जा रहें हैं.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..