कृषि कानूनों के विरोध में 6 फरवरी को यूपी के संभल में किसान करेंगे सड़क जाम …

UP Special News

संभल/उत्तर प्रदेश: कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान संगठनों के आंदोलन के बीच केंद्र और सूबे वाली योगी सरकार की घेराबन्दी करने के लिए भारतीय किसान यूनियन के अराजनैतिक असली संगठन ने उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में 6 फरवरी रोड जाम करने का एलान किया है। इससे पहले यूनियन से जुड़े किसानों ने एक बैठक की जिसमे 6 फरवरी को होने वाले आन्दोलन की रणनीति पर चर्चा की।

दरअसल  कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान संगठनों की सयुंक्त समिति ने कानूनों के विरोध में 6 फरवरी को प्रदेश के किसानो से रोड जाम करने का आवाहन किया है। 6 फरवरी को सड़क जाम कर कृषि कानूनों के खिलाफ किस तरह आन्दोलन में धार देनी है इसके मद्देनज़र उत्तर प्रदेश के संभल में आज भारतीय किसान यूनियन ( अराजनैतिक – असली ) संगठन के किसान नेता संजीव गांधी ने शहीद भगत सिंह पार्क में किसानो के साथ वैठक की और 6 फरवरी को रोड जाम करने की रणनीति पर चर्चा की। किसानो से चर्चा के बाद किसान नेता संजीव गांधी ने 6  फरवरी को संभल में रोड जाम करने का घोषणा की है। किसान नेता संजीव गाँधी ने बताया कि सभी रोड किसानो की है जंहा भी उचित समझेंगे रोड जाम कर कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान संगठन से जुड़े किसानों ने कृषि कानूनों को वापस लेने के मुद्दें पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
POSTED BY:- ANKUSH PAL…