सेंट पॉल स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, 60 से अधिक छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा

UP Special News

मुरादाबाद (जनमत):- सेंट पॉल स्कूल में आज वृक्षारोपण किया गया, वृक्षारोपण स्कूल के प्रिंसिपल व स्कूल में मुरादाबाद व बरेली मंडल के 60 से अधिक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया| स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि 5 जून को पर्यावरण दिवस है उसी को लेकर बच्चों को वृक्षारोपण कराया गया व हमारे जीवन मे वृक्षों का क्या महत्त्व है इसके बारे में भी जानकारी दी गयी|

वीबीएस अंडर स्कूल प्रोग्राम का आयोजन सेंट पॉल स्कूल में किया गया, यह प्रोग्राम सेंट पोल चर्च के पास्टर इंचार्ज सुशील कुमार के नेतृत्व में किया गया| इस कार्यक्रम के माध्यम से सेंट पॉल स्कूल में क्या व्यवस्था है उसको और दुरस्त करने के दिशा निर्देश भी दिए गए| सेंट पॉल स्कूल के प्रिंसिपल डॉ0 पीटर धीरज ईमैनवील ने जानकारी देते हुए बताया कि वीवीएस कार्यक्रम के माध्यम से बरेली व मुरादाबाद मंडल के छात्र छात्राओं को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गयी|

साथ ही वीबीएस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने वृक्षारोपण भी किया| 5 जून को पर्यावरण दिवस है इसीलिए बच्चों को पर्यावरण की जानकारी दी गयी| यह भी बताया गया कि पर्यावरण में वृक्षों का हमारे जीवन मे क्या योगदान है| अगर वृक्ष नही है तो पर्यवारण पर क्या असर पड़ेगा|

Posted By:- Amitabh Chaubey