ऑपरेशन पाताल के तहत पुलिस को मिली “बड़ी सफलता”…

CRIME UP Special News

फतेहपुर  (जनमत) :-  यूपी के फतेहपुर जिले में ऑपरेशन पाताल के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए 13 निर्मित 2 अर्धनिर्मित व 2 रायफल सहित असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने पिता-पुत्र को अवैध असलहा बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आज असोथर थाने की पुलिस ने एक अच्छा काम किया। थानाध्यक्ष व उनकी टीम ने शातिर अपराधी व उसके पुत्र को अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालन के आरोप में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पुराना अपराधी है जो पहले भी जेल जा चुका है।

जो कि मूलतः गाजीपुर का रहने वाला है और इस समय थरियांव क्षेत्र में रह रहा था। ये जगह बदल बदल कर जंगलों में अवैध असलहे बनाता था। इसके द्वारा जिन लोगों को असलहे बेचे गए हैं उनके बारे में जानकारी की जा रही है। उनके विरुध भी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने अभियुक्तों के साथ अवैध शस्त्र फैक्ट्री से निर्मित व अर्धनिर्मित अवैध शस्त्र व बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करने वाली टीम की सराहना करते हुए 10 हजार रुपये का इनाम दिया है।

REPORT- BHEEM SHANKAR…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…