कांवड़ यात्रा पर पुलिस ने की पुष्प वर्षा

UP Special News

हरदोई(जनमत):- हरदोई में बाबा तुरन्त नाथ मंदिर छोटा चौराहा से कांवर लेने गए कांवरियों पर पुलिस ने पुष्प वर्षा की। सीओ सिटी विनोद द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस ने कांवरियों पर पुष्प वर्षा की।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही।

इस समय श्रावण का पवित्र महीना चल रहा है और इस दौरान बड़ी संख्या में कावड़िये कई गंगा घाटों से गंगा जल लेकर हरदोई के कई प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक करते है।

कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा प्रशासन ने पहले से ही किया है और हाथरस में हुए कांवड़ियों के हादसे के बाद जिला प्रशासन एक बार फिर से चौकन्ना हो गया है और कांवड़ियों के रूट पर सुरक्षा व्यवस्था का फिर से रिहर्सल किया जा चुका है।

शहर से जब नाचते गाते कांवरिये निकले तो उनके ऊपर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई।इसमे सीओ सिटी विनोद द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस ने पुष्प वर्षा की।दरअसल कांवड़ यात्रा के तहत कांवड़िये सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा करके गंगा जल लेकर जाते हैं और अपने-अपने इलाकों के शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

Reported By:- Sunil Kumar

Posted By:- Amitabh Chaubey