जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर “अयोध्या” में शुरू हुई “तैयारी”…

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- अयोध्या में जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर पार्टियों में घमासान तेजी से चल रहा है तो वहीं समाजवादी पार्टी अब अपने दमखम के साथ प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया है लेकिन सत्ता शासन भाजपा का होने के कारण समाजवादी पार्टी जिला प्रशासन पर दबाव होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। जिसको लेकर चेतावनी दी है कि जिला प्रशासन पर इमानदारी और निष्पक्ष चुनाव कराये नही तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

समाजवादी पार्टी से इंदु सिंह यादव की उम्मीदवारी तय किए जाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि अयोध्या जिसका नाम सारी दुनिया में एक का आदर्श के साथ लिया जाता है यहां से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का संदेश होता था। इस नगरी में किसी को कोई तकलीफ कभी नहीं होगी सबको साथ सम्मान मिलेगा। हमे खुशी है कि हमे इस जनपद से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंदु सेन यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उमीदवार घोषित किया है। अयोध्या में समाजवादी पार्टी ने 24 सदस्य पंचायत चुनाव में जीते हैं। वही जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि भाजपा का एजेंट बनकर काम ना करें। अगर ऐसा हुआ तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे।

PUBLISHED BY;- ANKUSH PAL                                                                         REPORT- AZAM KHAN