प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन अयोध्या का सौन्दयीकरण और विकास है

UP Special News

अयोध्या(जनमत):- रामनगरी अयोध्या केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा विकास की योजनाओं की जानकारी सांसद लल्लू सिंह ने दी। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा उन्होने बताया कि अयोध्या एक आध्यात्मिक नगरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन अयोध्या का सौन्दयीकरण और विकास है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के विकास के प्रति कृतसंकल्पित है। कई हजार करोड़ की योजना से अयोध्या का विकास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के विश्वास के साथ 2014 से ही रामनगरी के विकास की शुरुवात कर दी गयी थी अयोध्या में बेहतर आवागमन सुविधा के साथ पौराणिक स्थलों का पयर्टन की दृष्टि से विकास के विजन को अपनाया गया। रामवन गमन मार्ग, रामजानकी मार्ग मार्ग का निर्माण, अयोध्या जगदीशपुर फोरलेन जिसका निर्माण चल रहा है। बाराबंकी अकबरपुर रेलवे मार्ग दोहरीकरण का कार्य भी प्रगति पर है। 2018 में देश के सर्वोत्तम रेलवे स्टेशन में एक अयोध्या रेलवे स्टेशन का शिलान्यास तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया। जिसमें प्रथम फेज का काम दिसम्बर तक पूरा हो जायेगा। अयोध्या से रामेश्वरम तक 2900 किमी की श्रद्धा एक्सप्रेस ट्रेन चलायी गयी।

फैजाबाद का मालगोदाम सलारपुर स्थानांतरित किया जा रहा है। जिसके लिए रेलवे ने 131 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। अयोध्या रेलवे स्टेशन के साथ अयोध्या कैंट जंगशन का विकास किया जा रहा है। रामघाट हाल्ट में भी यात्री सुविधाओं का विकास हो रहा है।वही बताया कि 133 करोड़ से अयोध्या के घाटों का निर्माण प्रदेश सरकार ने किया। रामकी पैड़ी का जीर्णोद्धार किया गया। अयोध्या की सड़के चौड़ी हो यह प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए 650 करोड़ से टेंडर हो चुका है। अयोध्या रिंगरोड़ का निर्माण 6400 करोड़ में होने जा रहा है। जिसके लिए एनएचआई ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। 9800 करोड़ से लखनऊ अयोध्या गोरखपुर 6 लेन स्वीकृत होने जा रहा है। 3737 करोड़ से 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण हो रहा है। अयोध्या में बनने वाले एयरपोर्ट के लिए 1100 करोड़ से जमीन का अधिग्रहण हो चुका है।

भारत सरकार के द्वारा सीपेड इंजीयरिंग कालेज की शुरुवात कर दी गयी है। केन्द्रीय विद्यालय की भी स्वीकृति मिली है। मेडिकल कालेज में 10 और विभागों को शुरु करने की मांग की गयी है। सात रेलवे क्रासिंग ओवर बिज का निर्माण होना है। जिसमें तीन की स्वीकृति मिल गयी है। फतेहगंज की स्वीकृति जल्द मिल जायेगी। 100 करोड़ से अयोध्या नगर निगम की सड़को का विकास किया जा रहा है। जिसमें अयोध्या नगर निगम में आने वाले ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल है|

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan