विधायक ने प्रियंका गांधी को योगी पर टिप्पणी करने पर किया पलटवार

UP Special News

सिद्धार्थनगर (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जिले सिद्धार्थनगर में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी को योगी जी पर टिप्पणी करने पर कड़ा पलटवार किया।उन्होंने कहा कि ईसाईयों व कसाईयो के बीच पली-बढ़ी प्रियंका गांधी से क्या उम्मीद की जा सकती है। प्रियंका गांधी को भगवा व सन्यासी के बारे में ज्ञान कहां है।

योगी जी पर टिप्पणी करना सूरज को दीपक दिखाना है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का परिवार देश को 70 साल तक गिरवी रखा कश्मीर में जब बहू बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा था तब उनके ही परिवार की सरकार थी। वहीं उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में आकर आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा दे रही हैं।जिस तरह से राहुल गांधी पप्पू हो गए हैं।उसी तरह प्रियंका गाधी कुछ दिनों में पप्पी हो जाएंगी।