सार्वजनिक श्रीमद्भगवत कथा का हुआ आयोजन

UP Special News

फर्रुखाबाद (जनमत):- नवाबगंज के गांव नगला चंदेला में सार्वजनिक श्रीमद्भगवत कथा का आयोजन किया गया था। बुधवार को गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाया गया था। उसके बाद देर शाम को भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारे में खीर और पंचामृत का वितरण किया गया। गांव के करीब पांच सौ लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात करीब 11.30 बजे भंडारे का प्रसाद खाने वाले लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। सभी को उल्टी आने लगीं और चक्कर आने लगे। आनन-फानन पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।लोगों ने एंबुलेंस सेवा में फोन किया। उसके जरिए कुछ लोग मोहम्मदाबाद, कुछ लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन पहुंचे। वहां इलाज न मिलने पर सभी लोगों को लोहिया अस्पताल लाया गया।

देर रात एक बजे तक करीब 80 लोगों को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां सभी लोगों का इलाज शुरु किया गया है। अचानक इतने मरीज पहुचने से अफरा तफरी मच गई एक साथ बडी संख्या मे मरीज पहुचने के कारण डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में संसाधन कम पड़ गए। डा. किरीटी कनौजिया, अमिताभ चौहान फार्मासिस्ट के साथ इलाज करने में जुटे हैं। उधर जिला प्रशासन द्वारा करीब 30 एंबुलेंस गांव भेजी गई हैं। वहां से मरीजों को लाया जा रहा है। मुख्यचिकित्सा अधिकारी अमनीन्द्र कुमार ने बताया कि सभी की हालत नियंत्रण में है। फूड पॉइजनिंग हुई है।

Reported By:- Varun Dubey

Posted By:- Amitabh Chaubey