चांदी के झूले पर विराजमान हुए रामलला

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- अयोध्या मे चांदी के झूले पर विराजमान हुए रामलला।आज से राम भक्तों को झूले पर हो रहा रामलला का दर्शन। राम जन्मभूमि परिसर में मनाया जा रहा झूलनोत्सव।सावन शुक्ल पंचमी तिथि से हुआ झूलनोत्सव का आयोजन। सुबह विशेष श्रृंगार के बाद झूले पर कराया गया विराजमान।भव्य आरती और विभिन्न व्यंजनों से लगेगा भोग। वही अयोध्या तीर्थ पुरोहित धंर्मात सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश पांडे महाराज ने रामलला के चांदी के झूले पर किए जाने पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण का कार्य भव्य तरीके से चल रहा है।

और  रामलला को चांदी के सिंहासन पर बैठा कर झूला झुलाया जाएगा। यह एक अद्भुत दृश्य दिखाई दे रहा है ।उन्होंने नाग पंचमी के अवसर पर सभी देश प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहां की नाग पंचमी का बहुत महत्व होता है। आज के दिन दान पत्र भोजन करने जल पिलाने का बड़ा महत्व है।और पुरोहित समाज के लोग भी स्वागत में लगे हैं। वहीं तीर्थ पुरोहित समाज के मुखिया राजेश महाराज ने सभी श्रद्धालुओं से अपील किया है। कि झूलन उत्सव में अयोध्या आए और झूलन उत्सव का आनन्द ले।

Reported By:- Azam Khan

Posted By:- Amitabh Chaubey