Janmat News

शादी का झांसा देकर युवती से “दुष्कर्म”…

UP Special News

पीलीभीत  (जनमत) :- यूपी के पीलीभीत में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी से मिलने पहुंची पीड़िता ने पुलिस लाइन गेट पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत अब सामान्य है।सदर कोतवाली में दो जून, 2022 को एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया कि पूरनपुर निवासी मोहम्मद रेहान खान ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर वह टाल-मटोल करने लगा।

15 मई को रेहान ने शादी की बात करने के लिए पूरनपुर बुलाया था। वहां पहले से ही इजहार खां, इमरान खां, फैजान, बरेली निवासी जावेद मौजूद थे। आरोप है कि रेहान ने पीड़िता को शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।पीड़िता ने बताया कि आरोपी रेहान ने अश्लील वीडियो बना लिया है। थाने पर जाने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। युवती का कहना है कि आरोपी रेहान या तो उससे शादी करे या फिर उसे जेल भेजा जाए।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..