सपा ने चलाया सदस्यता अभियान

UP Special News राजनीति

औरैया (जनमत):- यूपी के औरैया जनपद में समाजवादी पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया , सपा द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान जिसमें कई सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। लोगों ने अपने आधार कार्ड और वोटर कार्ड व मोबाइल नंबर देकर सदस्यता रसीद प्राप्त की , जिसकी संबंध शुल्क 20 रखी गई है।

सदस्य अभियान के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजवीर यादव बताया कि समाजवादी पार्टी गांव गांव जाकर लोगों को समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। औरैया विधानसभा प्रभारी पल्लवी पाल को बनाया गया है। विधानसभा प्रभारी पल्लवी पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी से निर्देश मिली है  हर गांव में जाकर बूथ पर सदस्य बना रहे हैं।

और लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। एक के साथ एक सदस्य बनते चले जाएंगे यही हमारी पूंजी है। समाजवादी के जो भी सदस्य होंगे समाजवादी को मिलकर मजबूत करेंगे आने वाले समय पर हम कुछ अच्छा कर पाएंगे।

Reported By:- Arun Bajpai

Posted By:- Amitabh Chaubey