नदी की बीच धार मे अटकी रही 200 किसानों की “साँसें”…

UP Special News

कुशीनगर (जनमत) :- बरवापट्टी थानाक्षेत्र मे आज दो सौ लोगों की जिंदगी पांच घंटे तक नारायणी नदी की बीच धार मे अटकी रही। नाव खराब होने और रेत मे फंसने की वजह से लोगों की सांसें अटक गई थी।नाव पर मची इस अफरातफरी की वजह जानकर आपके भी रोंगटे खडें हो जाएंगे।जरा सोचिए हर तरफ उफनता दरिया और बीच में फंस गए दो सौ लोग।क्या मंजर रहा होगा वो…. नाव को तो पांच घंटे बाद रेस्क्यू कर लिया गया।मगर रेस्क्यू होने के बाद भी लोग हलकान रहे।

यहां जानना जरूरी है कि कुशीनगर के बरवापट्टी थानाक्षेत्र का इलाका बिहार सीमा से बिल्कुल सटे है। इस पार के लोगों की खेती बिहार में बडे पैमाने पर है।लिहाजा खेती करने हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग उस पार जाते हैं।और अक्सर नदी मे हादसे की आशंका बनी रहती है।ऐसा काफी बार हो चुका है कि लोग बीच नदी की धार मे फंसे हैं।मगर इस दफे तो मानों मौत छूकर गुजरी है।स्थानीय विधायक और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का दावा है कि वो काफी बार विधानसभा मे इस घाट पर पुल बनाने की मांग कर चुके हैं मगर सरकार की ओर से कोई सार्थक पहल नहीं हुई। कुशीनगर का एक बडा इलाका बिहार सीमा से सटे है, सिर्फ बरवा पट्टी ही नहीं बल्कि खड्डा, हनुमानगंज थानाक्षेत्र की सीमा भी बिहार और नारायणी नदी के किनारे है।ऐसे में हर साल की ये समस्या है।जान जोखिम में डालकर खेती करना सीमावर्ती क्षेत्रों में बसे लोगों की मजबूरी है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..