राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 24 जनवरी होगी शुभ… 

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- यूपी के अयोध्या  जिले के  भगवान राम लला के मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर का निर्माण कार्य अक्टूबर 2023 में भगवान राम लला का गर्भ ग्रह तैयार हो जाएगा। और जनवरी 2024 में अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। हर राम भक्त वह तारीख जानने के लिए आतुर है जब अपने दिव्य भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होंगे।

जिसको लेकर के रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास में कहा कि 24 जनवरी 2024 वह सबसे शुभ तारीख होगी जब अपने दिव्य भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन आने वाले राम भक्तों को रहने और खाने के लिए भी अयोध्या के साधु संतों ने अपने मठ मंदिरों के दरवाजे खोल दिए हैं। अयोध्या के संतो ने कहा है कि जो राम भक्त रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या आएंगे। उनके रहने और खाने के लिए इंतजाम किया जाएगा।

REPORT- AZAM KHAN…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..