करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- अयोध्या में भी करवा चौथ का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया.रामनगर कॉलोनी में सिंधी महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए  रखा करवा चौथ का व्रत जगह-जगह मंदिरों पर महिलाओं ने जाकर सुनी  कथा किया पूजा अर्चना भगवान से मांगी अपने पति की लंबी आयु की कामना।

करवा चौथ व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने बताया कि करवा चौथ का व्रत हम अपने पति की दीर्घायु व स्वास्थ्य व तरक्की और उन्नति के लिए हर वर्ष सभी सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इन दिनों सुबह सूर्योदय से पहले असूर करने के बाद सरगी खा कर के निर्जल व्रत रखती हैं और दिनभर पूजा अर्चना की जाती है। उसके बाद सारी महिलाएं शाम को सज धज कर सुहागिन तैयार होकर मंदिर में कथा सुनती हैं| और पूजा अर्चना के बाद अपने घर वापस जाती हैं और अपने-अपने घरों से चंद्रमा का दर्शन करने के बाद अपने पति का दर्शन चलनी से करती हैं।

और अपने पति का आशीर्वाद लेती हैं. उसके बाद सभी के पति जल पिलाकर पत्नी का व्रत तोड़ते हैं करवा चौथ पर सभी महिलाओं ने बताया कि हम लोग निर्जल व्रत रहते हैं और हम लोग काफी उत्साहित होते हैं इस करवा चौथ के व्रत में और काफी खुशी होती है वहीं महिलाओं ने सभी को संदेश दिया कि सभी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए और दीर्घायु और स्वस्थ रहें व तरक्की उन्नति के लिए व्रत रखें सभी महिलाओं ने करवा चौथ की सभी को बधाई दी।

Reported By:- Azam Khan

Posted By:- Amitabh Chaubey