कानपुर में हुआ भीषण बस हादसा…17 कि गयी जान….

UP Special News

कानपूर (जनमत) :- यूपी  के कानपुर   में एक बड़ा हादसा हो गया जिसमे  17 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा.   कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के किसान नगर में मंगलवार रात उल्टी दिशा से आ रहे टेंपो और डबल डेकर बस की टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी टेंपो सवार हैं। वहीं हादसे में करीब 20 फीट नीचे गिरी बस के आठ और चार यात्री टेंपो के भी घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को हैलट में भर्ती कराया गया।सड़क हादसे में मारे गए सभी 17 लोगों का पोस्टमार्टम रात को 2:00 बजे शुरू हुआ था जो सुबह 6:00 बजे खत्म हो गया। इसके बाद सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि कल्पना ट्रैवल्स की डबल डेकर बस मंगलवार रात करीब आठ बजे फजलगंज से अहमदाबाद के लिए निकली थी। बस में करीब 100 यात्री थे।रात करीब साढ़े आठ बजे बस किसान नगर भारत गैस एजेंसी के पास पहुंची, तभी सामने से यात्रियों से भरा टेंपो आ गया। आमने-सामने की टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक, टेंपो में 21 लोग सवार थे, इनमें 17 की मौत हो गई।करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। आईजी मोहित अग्रवाल ने 17 मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों का हर संभव इलाज कराया जा रहा है। एडीजी भानु भास्कर के मुताबिक बस के दोनों चालक नशे में थे। वहीं घायलों को हैलट भेजा गया। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, आईजी मोहित अग्रवाल, एडिशनल सीपी आकाश कुलहरि समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर हैलट पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…